Ad

कपूर बनाने का बिज़नस शुरू कर कमायें लाखों रूपये घर बैठे

कपूर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें :-





दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं ,कि कपूर का आज कल हम लोगों के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है,और भारतीय संस्कृति में कपूर का धार्मिक महत्व बहुत ही अधिक है | दोस्तों यह एक ऐसा पदार्थ है , या यूं कहें कि यह एक ऐसा वस्तु है जो हर मंदिर में और हर घर में इसका प्रयोग किया जाता है | अगर आप भी कपूर का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और उसके बाद में आपको कैसे क्या करना है ?इस बिजनेस को आगे कैसे बढाना है ? उसके बारे में आपको पूरी जानकारी यहां पर दी जा रही है | 



कपूर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:- 


दोस्तों कपूर बनाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत पड़ेगी कच्चे माल की, यानी इसका जो रा मैटेरियल है वह मुख्य रूप से होता है कपूर का पाउडर |  जिसे कैंफर पाउडर भी बोला जाता है | इस पाउडर को खरीदने के बाद में मशीन में जो ऊपर हॉपर लगा होता है उस हॉपर में डाला जाता है ,और डालने के बाद में मशीन स्वतः कपूर के टैबलेट का निर्माण करती जाती है ,और उसके बाद में उसे पैक करके आसानी से मार्केट में बेचा जा सकता है |


दोस्तों कपूर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कहां से खरीदें:-


यहां पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि कपूर बनाने के लिए जो आवश्यक सामग्री है वह है camphor powder जो आप Indiamart की वेबसाइट से Online  खरीद सकते हैं वहां पर आपको कपूर का जो पाउडर है वह भिन्न-भिन्न रेट में ₹300 से लेकर ₹500 प्रति किलोग्राम तक के हिसाब से आपको मिल जाएगा | 


कपूर बनाने के लिए आवश्यक उपकरण :-


कपूर बनाने की मशीन पूर्णतया स्वचालित होती है यानी बिजली से चलती है और यह 2 किलो वाट जो घर का सिंगल फेस कनेक्शन होता है उस पर आपका यह मशीन चल जाएगा जिसमें कपूर पाउडर डाला जाता है और मशीन कपूर को बनाकर बाहर कर देती है | इस मशीन की खास बात यह है कि एक ही मशीन से कई साइज के टैबलेट आप आसानी से बना सकते हैं | मशीन में लगी हुई डाइ की सुविधा देता है अगर आप छोटी गोली बनाना चाहते हैं तो आपको छोटी डाई का इस्तेमाल करना पड़ेगा अगर बड़ी डाई का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप दूसरी डाई लगा कर कपूर को अलग-अलग आकार में आप बना सकते हैं |



कपूर बनाने के लिए व्यापार में लगने वाला कुल लागत :-


दोस्तों कपूर बनाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत पड़ेगी रा मटेरियल की जो आप होलसेल मार्केट से इसे खरीद सकते हैं ,और होलसेल मार्केट से आपको कपूर का पाउडर लगभग ₹300 प्रति किलो के हिसाब से आपको मिल जाएगा | इसके बाद में आपको जरूरत होगी मशीन की | मशीन ऑटोमेटिक होती है और यह मशीन आपको ₹60000 से स्टार्ट होती है तो | उसके बाद में आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सकते हैं इसके लिए आपको कम से कम 800 स्क्वायर फुट की आवश्यकता होगी | जहां पर आप इस मशीन को लगा कर के और अपने व्यवसाय को आगे की तरफ बढा सकते हैं |


महिलाओं के लिए खास :- 


महिलाओं के लिए ये बिज़नेस बहुत ही खास है क्योंकि ये बिज़नेस जो घर की बिना पढ़ी - लिखी हुई महिलाएं है वो भी इस मशीन  को बड़ी ही आसानी से चला सकती हैं | इसलिए यह बिज़नेस आप अपने घर के सदस्य के साथ रहकर बड़े ही सरल तरीके से  कर सकते हैं |


कपूर बनाने की प्रक्रिया :-


कपूर बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान और बहुत ही सरल है इसे कोई भी नियंत्रित और नियमित कर सकता है इस मशीन के द्वारा इस मशीन में बाहर की तरफ एक मोटर लगा हुआ होता है | यह मशीन बाहरी तरह से एक मोटर से जुड़ी हुई होती है जो हर समय चलती रहती है इस मशीन में एक ऐसी जगह बनी होती है जहां पर कपूर पाउडर डालना पड़ता है ,कपूर डालते हुए इसकी मात्रा का ध्यान रखना अनिवार्य होता है उस जगह पर धीरे - धीरे कपूर के पाउडर को डाला जाता है | इसी पाउडर से कपूर टेबलेट बनकर तैयार होता है , जब तक मोटर चलती रहती है कपूर अपने आकार में बनकर निकलता रहता है |



कपूर की पैकेजिंग :- 


कपूर बेचने के लिए कपूर पैकेजिंग पर आपको विशेष ध्यान देना होगा आप अपने बाजार की आवश्यकता अनुसार पैकेट बनाएं , जैसे आप लोगों ने देखा होगा कि आपके मार्केट में जो ₹2 का पैकेट मिलता है उसमें लगभग 3 कपूर के टैबलेट होते हैं ,अगर आप ₹5 और 10 रूपये  पैकेट का मूल्य रखना चाहते हैं तो उसमें आप और अधिक टैबलेट रख सकते हैं | इस तरह से आप अपने हिसाब से कपूर के टैबलेट की पैकिंग कर के आप आसानी से उसका जो मूल्य है वह आप निर्धारित कर ले और उसके बाद में आप उसे मार्केट में सेल कर सकते हैं |


कपूर बनाने के व्यवसाय की मार्केटिंग कैसे करें :-


दोस्तों कपूर देश के लगभग हर घर में इसका प्रयोग किसी न किसी रूप में किया जाता है अधिकतर इसका विशेष प्रयोग पूजा पाठ में किया जाता है | पूजा-पाठ में आरती , हवन आदि का प्रयोग शुभ माना जाता है |  इसकी सबसे अच्छी सेल पूजा पाठ वाले बाजार में होती है | आप इसे मंदिर के बाहर बेंच सकते हैं ,आप बड़े बड़े धार्मिक स्थलों और पूजा पाठ के बाजारों में इसे बेच सकते हैं | पूजा पाठ के सामान में अगरबत्ती का भी उपयोग होता है अतः आप कपूर के साथ साथ अपने स्टाल पर अगरबत्ती भी रख सकते हैं | अपने क्षेत्र के बड़े पूजा स्थलों ,मंदिरों के आसपास की पूजन सामग्रियों वाली दुकानों में अपना बनाया गया कपूर होलसेल के तौर पर दिया जा सकता है |


कपूर बनाने के लिए जरूरी लाइसेंस :-


इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको अपने लोकल अथॉरिटी से लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है हालांकि लाइसेंस बनना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है ,लेकिन अगर आप बिज़नेस शुरू करना ही चाहते हैं तो आपको लाइसेंस तो लेना ही पड़ेगा ,पहले आप अपने बिज़नेस को शुरू करें और जब आपका बिजनेस अच्छी तरीके से चलने लगे तो आप जो जरूरी लाइसेंस हैं उनको बनवा करके और आप इस बिजनेस को बड़े पैमाने पर शुरू कर सकते हैं ताकि बाद में आपके बिज़नेस में किसी भी तरह का कानूनी अड़चन ना आने पाए |



दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें Comment में जरूर बताएं और आप हमारे पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share करना बिलकुल न भूलें और हमारे Blog पर इसी तरह के नए Business Ideas को पढ़ने के लिए हमारे Blog को Subscribe करें | धन्यवाद

10 comments:

  1. Sir Masala dibbon me pack kar ke bechen ya paunch me

    ReplyDelete
  2. KOI ADVANCE BISSNESS BATAYE SIR 1 LAKH KE INVESTMANT KA

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. Yeh Post Bahut Hi Accha Aur Upyogi Hai, Humne Data Entry Kya Hai, Data Entry Se Paise Kaise Kamaye ke Upar Post Likha Log Ise Padh Kar Bhi Kafi Accha Paise Kama Sakte Hai.

    ReplyDelete